⚡उत्तराखंड में बारिश का कहर! पिथौरागढ़ में भूस्खलन से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद
By IANS
उत्तराखंड मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ समेत 6 जनपद में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, पिथौरागढ़ जिले में थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है.