⚡नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
By IANS
नेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी पिता दीपक यादव को शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी पिता दीपक को भोंडसी जेल में रखा जाएगा.