⚡पुणे में तेज रफ़्तार कार का एक्सीडेंट, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी; देखें VIDEO
By Nizamuddin Shaikh
पुणे में रविवार तड़के तेज़ रफ्तार कार के चलते एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब कार बंड गार्डन के पास मेट्रो पिलर से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.