साल 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के आरोपी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) टॉप कमांडर समीर डार (Samir Dar) को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इसके साथ ही पुलवामा हमले का एकमात्र बचा आतंकी भी जहन्नुम पहुंच गया है. इससे पहले भी 31 जुलाई को मुठभेड़ में समीर डार के मारे जाने की खबर सामने आई थी. हालांकि बाद में पता चला कि एनकाउंटर में मारा गया आतंकी समीर नहीं बल्कि पाकिस्तानी था.
...