⚡उत्तराखंड में भी 'अग्निपथ' को लेकर विरोध, सड़कों पर उतरे युवा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
By IANS
उत्तराखंड में 'अग्निपथ' को लेकर विरोध जारी है. योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं. कई अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है.