पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस को ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने पुलिस बैरिकेड्स को पार किया. हालांकि, राज्य में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई. शुक्रवार के मार्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह 'रिसर्च' का मामला है कि छिंदवाड़ा में पुलिस बैरिकेड्स को पार करने के पीछे कौन था.
...