⚡ प्रधानमंत्री ने वायु सेना के कोविड-19 संबंधी अभियान की समीक्षा की
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इस दौरान ऑक्सजन टैंकरों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया.