देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह संसद भवन में शनिवार शाम को आयोजित किया जाएगा. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शनिवार शाम 5 बजे होने वाले विदाई समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ही संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी मौजूद रहेंगे.
...