जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भ्रष्टाचार को लेकर बिहार भाजपा को फिर से कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने शुक्रवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये रिश्वत लेकर दिल्ली के द्वारका में फ्लैट खरीदने का आरोप लगाया है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर एंबुलेंस खरीद में भी गड़बड़ी करने की बात कही है.
...