⚡पाकिस्तान की जेल में 23 साल बंद रहे प्रहलाद की वतन वापसी
By IANS
मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी प्रहलाद राजपूत को नया जीवन मिला है, वह 23 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद था, और अब उसकी वतन वापसी हुई है. बीते 23 साल में उसकी दुनिया काफी बदल चुकी है, क्योंकि अब उसकी मां इंतजार करते करते दुनिया ही छोड़ गई है.