भगवान राम की नगरी अयोध्या में चतुर्थ दीपोत्सव को योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद यादगार बना रही है. इस दौरान दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए आकर्षक लेजर शो आयोजित किया जाएगा. इसके माध्यम से ही भगवान राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा. करीब पांच सौ वर्ष बाद अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर दिवाली से भी बड़ा उत्सव होगा.
...