पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भ्रष्ट व्यक्ति करार दिया है. उनका कहना है कि मैंने पश्चिम बंगाल के गवर्नर को हटाने के लिए तीन पत्र लिखे हैं. वो एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं. सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि धनखड़ का नाम साल 1996 में सामने आए हवाला जैन केस की चार्जशीट में आ चूका है, लेकिन वह कोर्ट गए और वहां से सब मामला साफ हो गया.
...