पश्चिम बंगाल की सत्ता में भले ही दीदी की फिर से वापसी हो गई हो लेकिन उत्तर बंगाल में बीजेपी के प्रदर्शन ने उनकी नींद उड़ा दी है. बीजेपी के उत्तर बंगाल के चुनाव प्रभारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल की जमीनी स्तर पर की गई मेहनत रंग लाई. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पर उत्तर बंगाल की 42 विधानसभा सीटों का प्रभार था जिनमें से 25 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजय हासिल की.
...