पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. इसी बीच एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल गांगुली के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें फिर तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि 7 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी की होने जा रही रैली में सौरव बीजेपी में शामिल होंगे. हालांकि इस खबर की कोई औपचारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. इन खबरों पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
...