⚡पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, 13 जिलों के एसपी बदले गए
By IANS
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के पुलिस तंत्र में अहम बदलाव किए हैं. आयोग ने साफ किया है कि चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और हिंसा रहित माहौल में कराने के लिए यह कदम उठाया गया है.