पश्चिम बंगाल में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा गरमाया हुआ है. बीजेपी और टीएमसी के नेता आमने-सामने हैं. इसी कड़ी में बंगाल की ममता सरकार में राज्य मंत्री तापस रॉय के एक बयान को लेकर अब टीएमसी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड गई है. तापस ने एक बयान में कहा कि बीजेपी के खिलाफ सिर्फ टीएमसी मुकाबला कर सकती है. उनके इस बयान पर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है. अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर पलटवार किया है. चौधरी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल नहीं कांग्रेस-लेफ्ट भाजपा का मुकाबला कर सकते हैं.
...