पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 (WB Assembly Election 2021) के मद्देनजर टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी पार्टियां अपने पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही टिकट बंटवारे को लेकर सभी दलों में मंथन जारी है. इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी आक्रामक मोड़ में नजर आ रही है. खबर है कि टीएमसी नने अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं और वो जल्द ही उनके नामों की घोषणा कर सकती है.
...