उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से पूरी तैयारी में जुट गई हैं. सूबे में होनेवाले इस चुनाव में उतरने की घोषणा आम आदमी पार्टी ने पहले ही कर दी थी. इसी कड़ी में चुनावी रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में केजरीवाल अभियान का आज से आगाज कर दिया है. इसके तहत उत्तराखंड में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहुंचे है. उन्होंने कहा कि "उत्तराखंड में भी केजरीवाल" का मतलब यही है कि दिल्ली की तरह यहां भी अच्छे स्कूल व अस्पताल बनाएंगे. हमारी नीतियों से लोग पलायन को मजबूर नहीं होंगे.
...