देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreaks) का कहर थमा नहीं है. हालांकि कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर बहुत नुकसान हुआ है. साथ ही बड़ी तादात में नौकरी से लोगों को हाथ धोना पड़ा है. इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. राज्य की योगी सरकार (Yogi Adityanath) ने सूबे में मिशन रोजगार (Mission Rojgar) का आगाज कर दिया है.
...