रोजगार और व्यापार की तलाश में युवाओं को अब इधर-उधर नहीं भटकना होगा. स्वरोजगार और उद्योग से जुड़ी हर जानकारी अब उन्हें मोबाइल की एक क्लिक पर मिलेगी. योगी सरकार युवाओं को स्वरोजगार का सबसे हाइटेक प्लेटफॉर्म देने के लिये उद्यम सारथी ऐप लांच करने जा रही है. इस योजना के तहत योगी सरकार महिलाओं,किसान और युवाओं के लिए विकास की नई रूप रेखा भी पेश करने जा रही है.
...