योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोविड-19 के आरटी-पीसीआर परीक्षणों की दरें कम कर दी हैं. इसके तहत अब निजी लैब में परीक्षण की दर 1,600 रुपये से घटाकर 700 रुपये कर दी गई है, जो देश में सबसे कम है. रोगी के घर से नमूना लेने की स्थिति में ही लैब को आरटी-पीसीआर परीक्षण 900 रुपये चार्ज करने की अनुमति दी गई है. इन दरों में जीएसटी भी शामिल है.
...