उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार आम लोगों को राहत देते हुए कई बड़े फैसले ले रही है. कोरोना महामारी के चलते आर्थिक मसले पर हुए नुकसान को ध्यान में रखकर लोगों को राहत देने का कम सरकार ने किया है. इसी बीच यूपी की योगी सरकार का बजट पेश होने से पहले सभी उम्मीद लगाकर बैठ गए हैं कि सरकार उन्हें ध्यान में रखकर कोई बड़ा फैसला लेगी. बजट सत्र इसी महीने की 18 तारीख से शुरू हो रहा है. खासकर किसानों और युवाओं को लेकर सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है.
...