देश में कृषि कानूनों को लेकर घमासान शुरू है. किसानों ने राजधानी दिल्ली में मोर्चा संभाला हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र के दसूरे दिन कृषि कानूनों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया है. दरअसल विपक्ष ने नए कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया जिसपर योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि इससे किसानों को कोई परेशानी नहीं है. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों की जमीन हड़पने वाले उनके हितैषी अब बन रहे हैं.
...