⚡राजभर ने किया दावा, एसबीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी
By IANS
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक और जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के टिकट पर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. एसबीएसपी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैंने मुख्तार को टिकट की पेशकश की है.