उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत के मसले को लेकर सियासी पारा गरमा गया है. असोहा के खेत में तीन नाबालिग दलित लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थी. जिसमें से दो की मौत हो गई है जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेता सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच लड़की को दिल्ली शिफ्ट करने की मांग पर भीम आर्मी अड़ी हुई है.
...