केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देर शाम कहा कि किसान संगठनों के साथ बातचीत काफी सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. अगले दौर की वार्ता 3 दिसंबर को होगी. भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि राकेश टिकैत के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री तोमर, पीयूष गोयल एवं सोम प्रकाश से कृषि भवन में मिले.
...