बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने धुर विरोधी लालू प्रसाद पर किए गए हमलों का जवाब उनके बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा के अंदर दिया. तेजस्वी यादव ने जद (यू) प्रमुख के एक भाषण पर गुस्सा जाहिर किया जिसमें उन्होंने राजद सुप्रीमो के बड़े परिवार का जिक्र किया था और इसे प्रसाद द्वारा बेटे की चाहत में परिवार बढ़ाने से जोड़ा था. तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री को जानकारी होगी कि मेरे माता-पिता की सबसे छोटी संतान लड़की है जिसका जन्म दो बेटों के बाद हुआ.
...