बिहार के चुनावी नतीजे (Bihar Assembly Election Result) आने के बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आज मीडिया के सामने आए. उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं नतमस्तक होकर बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं. जनता ने अपना फैसला सुनाया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा सुनाया, जनता का फैसला महागठबंधन ( Mahagathbandhan) के पक्ष में है लेकिन चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में है. मीडिया से रूबरू होने से पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक अपने पटना आवास पर बुलाई थी. बैठक में तेजस्वी यादव को आरजेडी और महागठबंधन विधायक दल के नेता चुना गया हैं.
...