तमिलनाडू में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सूबे में छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि परिणाम 2 मई को आने वाले हैं. यही कारण है कि सभी पार्टियां अपनी तरफ से वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटी हैं. इसी के चलते राहुल गांधी आज तमिलनाडू के दौरे पर हैं. उन्होंने आज कन्याकुमारी में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री तमिलनाडु को टीवी की तरह देखते हैं और उन्हें लगता है वे रिमोट से इसे बदल देंगे.
...