समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सत्तामद में चूर है. उसकी गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. अखिलेश आज यहां जारी बयान में कहा कि लोगों की जिंदगी में चैन नहीं. कानून व्यवस्था तो चौपट है ही, लोग मंहगाई, मिलावट और भ्रष्टाचार से भी तंग हो चले हैं.
...