समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष अर्पित यादव को इस सप्ताह के शुरू में कानपुर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन से पहले एक सब-इंस्पेक्टर को कथित तौर पर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यादव ने मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर पवन मिश्रा को कथित तौर पर उनका बिल्ला नोचने की धमकी दी थी.
...