राजधानी दिल्ली में गंभीर प्रदूषण से बचने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को गोवा पहुंची. उनके साथ राहुल गांधी भी हैं. डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी थी. डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी दक्षिण गोवा स्थित रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गए जहां वो कुछ दिनों तक रहेंगे.
...