पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharya) की हालत में बृहस्पतिवार की सुबह थोड़ा सुधार हुआ लेकिन अब भी उनकी स्थिति ‘नाजुक’ है. अस्पताल के सूत्रों ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम उनकी स्थिति के बारे में आकलन करेगी और आगे के उपचार के बारे में फैसला किया जाएगा.
...