देश में दिवाली 2020 की धूम मची हुई है. इस बीच देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानि आज देश वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि इस दिवाली सीमा पर देश की रक्षा में लगे सैनिकों के लिए भी एक दिया जलाएं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आइए, इस दिवाली हम एक दीया उन जवानों को सलाम करने के लिए जलाएं, जो निडर होकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं.'
...