देश के केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा भी कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. उन्होंने खुद ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की. गौड़ा ने ट्वीट करते हुए बताया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने के बाद मैंने अपना टेस्ट करवाया. इस टेस्ट में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं.
...