पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) की बरसी को दो साल भले ही पुरे हो चुके हैं. लेकिन कई सारे ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है. कांग्रेस लगातार इस हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमलावर नजर आ रही है. कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई नेता केंद्र को कटघरे में खड़ा करते रहते हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर पुलवामा हमले को लेकर हमला बोला है.
...