प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को एक दिन की यात्रा पर भोपाल आ रहे हैं. वे यहां अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे. साथ ही वे पीपीपी मॉडल के नवविकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे.
...