सड़क हादसे में घायल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का हाल जानने के लिए शनिवार को देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने आईसीयू वार्ड में भर्ती केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना.
...