⚡चुनावी हलचल: अखिलेश से मिले आप नेता संजय सिंह, गठबंधन को लेकर कयास तेज
By IANS
यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मुलाकात के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता से मुलाकात की है.