देश में महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा रखी है. लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. तेल के दामों में आज भी तेजी देखने को मिली है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. तेल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार मोदी सरकार को आड़े हाथ ले रहा है. इसी बीच आंध्रप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जीवी हर्ष कुमार ने तेल के बढे दामों के खिलाफ अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया है. वे ऊंट की सवारी कर राजमुंदरी पहुंचे हैं.
...