⚡पीएम मोदी ने कहा लोगों को ममता से ‘ममता’ की उम्मीद थी लेकिन ‘निर्ममता’ मिली
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए रविवार को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और कहा कि लोग उनसे ‘ममता’ दिखाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्हें ‘निर्ममता’ मिली।