बिहार (Bihar) में बुधवार को विधानसभा स्पीकर (Speaker of Bihar Assembly) पद के लिए चुनाव हुआ. जिसमें एनडीए (NDA) के उम्मीदवार विजय सिन्हा (MLA Vijay Sinha) की जीत हुई. वोटिंग के दौरान आरजेडी के विधायकों ने हंगामा भी किया था लेकिन उसके बाद प्रक्रिया को पूरा किया गया. विधानसभा स्पीकर के लिए इस बार महागठबंधन ने अध्यक्ष पद के के लिए सीवान के विधायक अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया था. एनडीए के प्रत्याशी सिन्हा के पक्ष में 126 मत आए जबकि उनके विपक्ष में 114 मत मिले.
...