राजनीति

⚡योगी और उद्धव में Film City Project पर रार, सामना' के जरिए शिवसेना का हमला- UP के मंत्री ने कही ये बात

By Manoj Pandey

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरा के बाद से सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. दरअसल यूपी की प्रस्तावित फिल्मसिटी के लिए फिल्म इंडस्ट्री को मनाने में जुटे योगी मुंबई आए थे. जहां उन्होंने बॉलीवुड और कई उद्योगपतियों से मुलाकात की. उनके इस दौरे के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है. शिवसेना ने सामना के संपादकीय के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल से साधु-महराज हैं. मायानगरी मुंबई में साधु-महराज का आगमन हुआ. उन्होंने समुद्र तट पर स्थित ओबेरॉय ट्राइडेंट मठ में विश्राम किया. मायानगरी मुंबई आने के पीछे की मंशा है कि फिल्म सिटी को मुंबई लेकर जाया जाएं. हम मुंबई से उन्हें कुछ भी लेकर जाने देंगे. फिल्म सिटी को ले जाए किसी के बाप की हिम्मत नहीं है.

...

Read Full Story