राजनीति

⚡मोटेरा का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने को लेकर सियासत शुरू, हार्दिक पटेल बोले-ये सरदार पटेल का अपमान

By Team Latestly

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम है. जहां एक लाख 32 हजार दर्शकों की व्यवस्था की गई है. हालांकि इसका नाम बदलकर अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है. इसे लेकर अब देश का सियासी पारा गरमा गया है. गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल ने स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ये सरदार पटेल का अपमान है, हिंदुस्तान नहीं सहेगा.

...

Read Full Story