कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हत्याओं में अचानक तेजी आई है. अल्पसंख्यकों को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया है. इसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए. कांग्रेस ने शनिवार सुबह 10 बजे से सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है.
...