गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि उनकी पश्चिम बंगाल की समकक्ष ममता बनर्जी का तटीय राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए स्वागत है, लेकिन उन्हें चुनाव के बाद की हिंसा की संस्कृति यहां नहीं लानी चाहिए. गोवा में आगामी चुनाव लड़ने के लिए बनर्जी की घोषणा के बारे में बात करते हुए, सावंत ने आईएएनएस को एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि इस साल की शुरूआत में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में जो हुआ वह सभी को पता है.
...