महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव (Maharashtra Gram Panchayat Election Results) के परिणाम अब तक सामने आए हैं. उसके मुताबिक राज्य में शिवसेना को बड़ी जीत मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में शिवसेना 3 हजार से अधिक सीटें जीत चुकी है. जबकि बीजेपी दूसरे नंबर, एनसीपी और कांग्रेस चौथे स्थान पर है. महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव महा विकास अघाड़ी के गठबंधन के नजरिए से देखें तो शिवसेना (Shiv Sena) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) तीसरे और कांग्रेस (Congress) इन तीन दलों को सबसे बड़ी यानी बंपर जीत मिली है. आज तक की खबर के मुताबिक, जहां पर बीजेपी को 2632 सीटें मिली हैं. वहीं शिवसेना को 3113, एनसीपी- 2400 और कांग्रेस को 1823 सीट मिली है.
...