महाराष्ट्र (Maharashtra) में औरंगाबाद (Aurangabad) का नाम बदले जाने को लेकर सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है. इस बीच सुबे के सीएम CM उद्धव ठाकरे का एक बयान आया है. उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म की हमारी विचारधारा में औरंगजेब (Aurangzeb) कहीं फिट नहीं. सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा, औरंगजेब सेक्युलर नहीं था इसलिए धर्मनिरपेक्ष के एजेंडे में फिट नहीं बैठता है. दरअसल मामला उस वक्त सियासी रंग लेना शुरू किया जब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के पिछले दिनों एक ट्वीट में औरंगाबाद का जिक्र संभाजीनगर के तौर पर किया गया था. इस ट्वीट का कांग्रेस ने विरोध किया. जिसके बाद शिवसेना और कांग्रेस के नेताओं का बयाना आना शुरू हो गया.
...