भारतीय संविधान को तैयार करने में महान समाज सुधारक और विद्वान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने अहम भूमिका निभाई थी. बाबासाहेब आंबेडकर का निधन आज ही के दिन 6 दिसंबर साल 1956 में राजधानी दिल्ली में हुआ था. देश में इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है. देश में इस साल डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 64वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है.
...