बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान लगभग डेढ़ दशक से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. इस दौरान उन्होंने कई ऐसी योजनाओं को जमीन पर उतारा है जिसनें उन्हें नई पहचान दी है. उदाहरण के तौर पर लाडली लक्ष्मी योजना (2007 से लागू है), कन्यादान विवाह योजना (2006 से लागू है) ऐसी योजनाएं रही है जिसके बल पर वे एमपी की जनता के चहेते नेता बन गए तो वही 2018 में शुरू हुई संबल योजना ने उन्हें गरीबों के और निकट पहुंचा दिया है.
...